भारत सरकार की राजभाषा नीति के तहत, हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया है। इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक सरकारी संस्थाओं में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाती हैं।
इसी क्रम में, भा.प्रौ.सं. मुंबई में हिंदी कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा राजभाषा संबंधी नियमों एवं नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। यह कक्ष संस्थान में राजभाषा हिंदी से संबंधित समस्त नीतियों, कार्यक्रमों और निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी है।
भा.प्रौ.सं. मुंबई हिंदी कक्ष के बारे में.....

मुख्य कार्य एवं दायित्वः
वार्षिक प्रतिवेदन का अनुवाद तथा राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के तहत जारी होने वाले दस्तावेजों को द्विभाषी रुप में जारी करना
सूचना पट्ट, नामपट्ट, साइनबोर्ड, रबड की मोहरों को द्विभाषी रुप में बनवाना |
- राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कार्रवाई करना।
- हिंदी के प्रगामी प्रयोग के संबंध में भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए आदेशों/निर्देशों/दिशा-निर्देशों की जानकारी से अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराना।
- अनुभागों की तिमाही रिपोटों को समेकित करके राजभाषा विभाग को भेजना।
- कार्मिकों को हिंदी, हिंदी टंकण तथा हिंदी आशुलिपि का प्रशिक्षण दिलवाना।
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों में भाग लेना।
- हिंदी कार्यशाला का तिमाहीवार आयोजन करना।
- हिंदी पखवाडे का आयोजन करना।
- सभी अनुभागों का संपूर्ण कार्य हिंदी में करने के लिए विनिर्दिष्ट करना तथा प्रोत्साहित करना।
- हिंदी में 100% कार्य करने वाले अनुभार्गो तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को समय-समय पर प्रोत्साहित करना।
- राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित करना एवं उसके कार्यवृत्त तैयार करना तथा उस पर अनुवर्ती कार्रवाई करना।
- विभागों एवं अनुभागों का वार्षिक निरीक्षण।
- हिंदी पत्रिका 'क्षितिज प्रकाशित करना।
- हिंदी में कार्य करने के लिए स्टाफ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित करना।
पता: हिंदी कक्ष, नंदन नीलेकणी मुख्य भवन,
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे,
पवई, मुंबई – 400076 महाराष्ट्र, भारत
फोन: +91-22 2576 7989
ईमेल: [email protected]

सुश्री वैशाली बहुलकर, हिंदी अधिकारी
Mrs. Vaishali S. Bahulkar, Hindi Officer
ई-मेल/Email: [email protected]
श्री राजू कुमार साव, प्रशासनिक अधीक्षक (हिंदी अनुवादक)
Mr. Raju Kumar Shaw, Administrative Superintendent (Hindi Translator)
ई-मेल/Email: [email protected]
सुश्री सुनंदा संतोष हिले, बहु-कुशल सहायक बी (एमटीएस)
Mrs. Sunanda Santosh Hile, Multi Skilled Assistant B (MTS)
ई-मेल/Email: [email protected]
श्री नवल किशोर मीना, कनिष्ठ प्रशासनिक सहायक
Mr. Nawal Kishor Meena, Jr. Administrative Assistant
ई-मेल/Email: [email protected]
सुश्री मंजू राजेश जोशी, अनियत कुशल कर्मचारी
Ms. Manju Rajesh Joshi, Skilled Casual Labour
ई-मेल/Email: [email protected]